फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मदद करने के बहाने उड़ाई अंगूठी

Tue, 25 Jul 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। शास्त्री कॉलोनी में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर से सड़क पर मदद के बहाने सोने की अंगूठी उतारने का मामला सामने आया है। शिकायत में बताया कि दो बदमाश पहले आए और पानी में से स्कूटर निकालने के बहाने अंगूठी निकाली और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शास्त्री कॉलोनी निवासी डॉ. मोहन लाल ने बताया कि वह अपने घर का राशन लेकर दोपहर करीब 1.35 बजे घर की तरफ जा रहे थे। बाजीगर मोहल्ला के पास रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे पानी भरा था। इस कारण उनका स्कूटर पानी में फिसल गया और राशन पानी गिर गया। उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए और उनकी मदद करने के लिए पानी से स्कूटर निकाला। इस बीच सामान उठाते समय आरोपी युवकों ने उनके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी उतार ली। देखते ही देखते आरोपी बाइक सहित दूधला मंडी की तरफ भागने में कामयाब हो गए। पड़ाव थाना के जांच अधिकारी पवन ने बताया कि वारदात स्थल पर कोई भी सीसीटीवी फुटेज नहीं था, जिस कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें