फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रक्तचाप और शुगर का योग से होगा उपचार

विज्ञापन
एनसीडी विभाग के ​शिविर में जांच करवाते हुए मरीज। विभाग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। उच्च रक्तचाप और शुगर के मरीजों के स्वस्थ बनाने के लिए विभाग ने पहल की है। इसकी जांच कराने वाले मरीजों को चुना है। इनको 11 दिनों तक योग अभ्यास कराया जाएगा। फिर 11 दिनों बाद उन मरीजों की बीपी और शुगर की जांच होगी। इसके बाद कोई अंतर नजर आया तो योगाभ्यास को नियमित कर दिया जाएगा। जिससे अन्य मरीजों के उपचार में भी मदद मिल सके। इसके लिए विभाग जिले भर से 100 मरीजों को चुनाव किया है। ये मरीज एनसीडी विभाग द्वारा चलाए गए जांच अभियान से ही चुने गए हैं।
विज्ञापन

जीवन शैली में बदलाव का होगी जांच
डॉ. नीलम कुश्वाह ने बताया कि योगाभ्यास से मरीजों की जीवन शैली में सुधार आएगा। इसके बाद मरीजों को अन्य अच्छी आदतों के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। जिससे मरीजों में भी उत्साह पैदा होगा। जिले में 50 हजार से अधिक मरीजों में बीपी शुगर के मरीज हैं। जिन्हें विभाग द्वारा नियमित जांचा जाता है। वर्ष 2024 से 2025 में विभाग ने कुल एक लाख 62 हजार 854 मरीजों की जांच की थी। इसमें से उच्च रक्तचाप के 32 हजार 229 मरीज तो वहीं 21393 मरीज शुगर के मिले हैं।

हर केंद्र पर हो रही जागरूकता
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के प्रत्येक केंद्र में रोजाना जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसमें प्रत्येक 30 वर्ष से अधिक आयु वाले मरीज को बीपी शुगर जांच के लिए प्रेरित किया जाता है। विभाग की ओर से तीन लाख लोगों को जांचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हमारी ओर से अभियान शुरू कर दिया है। अगर नतीजे बेहतर मिले तो नियमित कर दिया जाएगा।
डॉ. नीलम कुश्वाह, डिप्टी सीएमओ, एनसीडी विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें