अंबाला कैंट के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में खेलों को लेकर हुई बैठक में शामिल स्कूलों के
अंबाला। अंबाला ब्लॉक-2 के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को अंडर-14 (लड़के एवं लड़कियां) खंड स्तरीय खेलों के लिए बैठक बुलाई गई, इसमें सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक शामिल रहे। इसमें खंड स्तरीय खेलों की तिथि व स्थान का निर्णय लिया गया। यह प्रतियोगिताएं 4 से 7 अगस्त तक होंगी। 4 से 5 अगस्त को लड़कों व 6 से 7 को लड़कियों की प्रतियोगिता होगी। फारुखा खालसा स्कूल में वाॅलीबॉल 4 से 7 अगस्त व डीएवी रिवरसाइड स्कूल में योग, बॉस्केटबॉल व बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। क्रिकेट मैच कलरेहड़ी के पंचायती बाग मैदान में होंगे जबकि एथलेटिक्स का स्थान भी फाइनल नहीं हुआ है। यह बैठक खंड शिक्षा अधिकारी कैंट मोनिका एवं ईएसएचएम सुनीता बंसल ने की। यह खेल गवर्नमेंट मिडिल स्कूल मंगलई द्वारा करवाए जा रहे हैं। बताया गया कि सभी स्कूल के बच्चों से संबंधित दस्तावेज उचित तरीके से तैयार करवा कर लाएं ताकि खेल सुचारू रूप से आयोजित किए जा सकें।