पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद हरियाणा के सिरसा और हिसार जिले में ब्लैकआउट कर दिया है। वहीं, अंबाला में एहतियातन तौर पर लोगों को जिला प्रशासन ने अलर्ट किया है।
Pakistan Violates Ceasefire: पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद हरियाणा के सिरसा और हिसार जिले में ब्लैकआउट कर दिया है। वहीं, अंबाला में जिला प्रशासन ने लोगों से एहतियात के तौर पर सभी नागरिकों से घरों में रहने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरत के बाहर ना निकलने को कहा है।
विज्ञापन
प्रशासन ने लोगों से कहा है कि किसी भी प्रकार की लाइटें न जलाएं। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा दी जाने वाली हिदायतों का पालन करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें। फिलहाल अंबाला जिले में स्थिति सामान्य है।
बता दें कि पाकिस्तान ने सीजफायर नहीं माना। सीजफायर की घोषणा होने के बाद पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब साढ़ें सात बजे सबसे पहले जम्मू में राजोरी के सुंदरबनी सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। हालिया तनातनी के बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान ने सुंदरबनी सेक्टर में मोर्चा खोला। आरएसपुरा सेक्टर, कानाचक के ललयाल, मढ़ के गोल पटन, पुंछ, नौशेरा, सांबा, उधमपुर में भी धमाके सुनाई दिए हैं। रात करीब साढ़े आठ बजे श्रीनगर में एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं। जम्मू में ड्रोन देखे जाने की बात सामने आई है। पाकिस्तान के इस हमले के बाद पंजाब और हरियाणा में सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन हरकत में आ गया और ब्लैकआउट के फिर से आदेश दिए हैं।