फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमसी में भाजपा की जीत विकास मॉडल पर मुहर : विज

Sun, 18 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र के बीएमसी चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए विपक्ष पर हमला बोला है। संजय राउत के जयचंद वाले बयान पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि जनता ने झूठे वादों को नकार कर प्रधानमंत्री मोदी की विकासपरक राजनीति को चुना है। उन्होंने दावा किया कि अब जहां भी चुनाव होंगे, विपक्षी दलों के चुनावी कार्यालयों पर ताले लटकते नजर आएंगे, वहीं हरिद्वार की हरकी पौड़ी पर विवादित पोस्टर मामले को विज ने शरारती तत्वों की साजिश बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरिद्वार सदियों से सबकी आस्था का केंद्र है और वहां किसी को जाने से रोकना निंदनीय है। आम आदमी पार्टी को लापता पार्टी करार देते हुए विज ने कहा कि ये लोग जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर गायब हो जाते हैं।
उन्होंने पंजाब में भाजपा नेताओं पर एफआईआर और बेअदबी के मुद्दों पर आप को घेरते हुए कहा कि इनमें सच्चाई का सामना करने की हिम्मत नहीं है और पूरी पार्टी को इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें