फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाजपा का प्रशिक्षण अभियान, कार्यकर्ताओं को दिया ज्ञान

विज्ञापन
अंबाला सिटी के अम्ब कमल कार्यालय में कार्यशाला के दौरान मौजूद भाजपा नेता। प्रवक्ता - फोटो : मदीना स्थित आरकेपी विद्यालय में आयोजित ​क्विज में उप​स्थित बच्चे। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2025 के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला कार्यालय अम्ब कमल में हुई। प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण जुयाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो सीखता है, वही आगे बढ़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मंडल स्तर तक समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करना है, जो विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेंगे। जिला प्रभारी धर्मवीर मिर्जापुर ने बताया कि हरियाणा के सभी 370 मंडलों में यह कार्यशालाएं होंगी। उन्होंने जनसंघ से भाजपा तक के सफर का जिक्र करते हुए संगठन की शक्ति पर जोर दिया। पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी और जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने कार्यकर्ताओं को सरकार व जनता के बीच सेतु बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर चुनावी रणनीति, सोशल मीडिया प्रबंधन और अंत्योदय योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें