अंबाला। अंबाला छावनी के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम परिसर में चलते हुए एक युवक की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में युवक निर्माणाधीन स्टेडियम को लेकर वीडियो बना रहा है, साथ ही वीडियो में अप्रत्यक्ष रूप से अंबाला कैंट के विधायक णव कैबिनेट मंत्री अनिल विज पर बिना नाम लिए इशारों में निशाना साध रहा है। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते दर्जनों कार्यकर्ता युवक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अंबाला कैंट थाने में जमा हो गए।
कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। युवक वीडियो में निर्माणाधीन स्टेडियम को जल्द पूरा करने की भी बात कह रहा है। साथ ही अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि युवक ने कार्यकर्ताओं से माफी मांग ली है। युवक शाहपुर का निवासी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि युवक को तो घर भेज दिया है मगर उसके सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कराया जाएगा। संवाद