फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाजपा चलाएगी लोकतंत्र बचाओ अभियान

विज्ञापन
जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बात करतीं प्रदेशाध्यक्ष डॉ गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ अभियान के जरिए विपक्ष के हमलों का करारा जवाब देगी।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शनिवार को अंबाला स्थित कार्यालय अंब कमल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के 27 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र प्रमुखों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।
यह अभियान आगामी 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। डॉ. गुप्ता ने कहा कि इंडी गठबंधन, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और सीजेपी जैसे संगठन देश में अराजकता और अस्थिरता का माहौल पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं जैसे सुप्रीम कोर्ट, निर्वाचन आयोग और सेना की विश्वसनीयता को कमजोर करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर एसआईआर और अन्य मुद्दों पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों के साथ पर्दाफाश करेंगे। इस बीच, हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह 22 और 23 अक्टूबर को पंचकूला स्थित पंचकमल कार्यालय में प्रवास करेंगे।
बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, पूर्व मंत्री असीम गोयल और कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें