फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाजपा के वार्ड प्रधान पर हमला, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छबियाना क्षेत्र में सरकारी काम के तहत खुली नालियों में पाइप डलवाने के लिए ठेकेदार के साथ गए भाजपा के वार्ड प्रधान पवन कुमार पर एक परिवार ने हमला कर दिया। एक महिला सहित उनके तीन बेटों पर ईंट से हमला करने के आरोप लगे हैं। बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक भी घायल हो गया। महेश नगर थाना पुलिस ने घायल पवन कुमार की तहरीर पर कमलेश, विक्की, मनीष, मोहित पर रास्ता रोकने, पीटने व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महेश नगर निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह वार्ड नंबर-9 के बूथ प्रधान हैं। 22 मई को उनके पास नगर कमेटी के ठेकेदार व भाजपा प्रभारी महेश नगर मंडल से विजेंद्र चौहान आए थे। वह सभी छबियाना क्षेत्र की खुली नालियों में पाइप डालने के सरकारी कार्य के लिए जगह का मुआयना करने पहुंचे थे। जब वह दिखा रहे थे तो महिला कमलेश व उनके तीन बेटे विक्की, मनीष व मोहित घर से बाहर निकल आए। सरकारी काम का विरोध करते हुए कहा कि हमारे घर के आगे पाइप कैसे डालेंगे। इतना बोलते ही हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें