फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला जिला परिषद पर भाजपा का वर्चस्व

Fri, 29 Jan 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रात तक चली मतगणना के बाद जिला परिषद परिणाम की साफ हुई तस्वीर में जिला परिषद पर भाजपा का ही वर्चस्व रहने वाला है। क्योंकि जिला परिषद के कुल पंद्रह वार्डों में से जीत दर्ज करने वाले आठ जिला परिषद सदस्य ऐसे हैं, जो भाजपा के समर्थित है। जबकि दो पार्षद कांग्रेस समर्थित, चार इनेलो समर्थित और एक बसपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, पंचायत समिति के कुल छह खंडों में से भी विभिन्न वार्डों में जीतने वाले अधिकतर पंचायत समिति सदस्य भी भाजपा समर्थित ही है। जबकि कई वार्डों में कांग्रेस और इनेलो समर्थित सदस्यों ने भी जीत का परचम लहराया है। उधर, जिला परिषद के घोषित हुए परिणामों के बाद भाजपा नेताओं का दावा है कि जिला परिषद का चेयरमैन इस बार भाजपा समर्थित सदस्य ही होगा।
उल्लेखनीय है कि अंबाला में जिला परिषद के पंद्रह वार्ड है। इन सभी वार्डों की मतगणना विभिन्न मतदान केंद्रों में शाम को संपन्न हो गई थी। लेकिन नारायणगढ़ और शहजादपुर इलाके में दो वार्डों की मतगणना के बाद वहां हंगामा हो गया। जिसके चलते दोनों वार्डों की दोबारा मतगणना करवाई गई, जो देर रात तक चली। इस मतगणना के बाद जिला प्रशासन ने चुनाव के औपचारिक परिणाम घोषित किए।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी अंबाला, एडीसी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी विजेता जिला परिषद सदस्यों को डीसी अंबाला अशोक सांगवान ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उधर, परिणाम घोषित होने के बाद जहां विजेताओं के समर्थकों ने खूब जश्न मनाया, वहीं इन विजेताओं ने अपने-अपने वार्डों में विजयी जुलूस भी निकाला।
---
जिला परिषद और पंचायत समिति के परिणामों में भाजपा की परफोरमेंस शानदार रही है। उनके खड़े किए गए अधिकतर प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। भाजपा जिला परिषद में अपना चेयरमैन बनाएगी, सभी वार्डों का समान रूप से विकास किया जाएगा। किसी वार्ड के विकास में हरियाणा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
-नायब सैनी, राज्य खनन मंत्री, हरियाणा सरकार-
---

जिला परिषद व पंचायत समिति के जो परिणाम सामने आए हैं, वो भाजपा समर्थित सदस्यों की जीत के साथ-साथ हरियाणा सरकार की नेक नीयती की जीत है। खट्टर सरकार और मोदी सरकार का उद्देश्य केवल देश, प्रदेश और जनता का सर्वांगीण विकास है। इसी को देखते हुए लोगों ने भाजपा समर्थित जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों को जितवाकर सरकार को फिर से सेवा करने का मौका दिया है।
-असीम गोयल, सिटी विधायक, अंबाला शहर-
----------------------------------

जीत के बाद हंगामा, डीसी ने दोबारा करवाई मतगणना

जिला परिषद की मतगणना के दौरान शाम को उस वक्त हंगामा हो गया, जब नारायणगढ़ और शहजादपुर ब्लाक के दो वार्ड नंबर तीन और चार के परिणाम घोषित हुए। इन दोनों वार्डों मेें जीतने वाले प्रत्याशियों की जैसे ही घोषणा की गई, तो अन्य प्रत्याशियों के समर्थकों ने ऐतराज जताना शुरू कर दिया। जिसे लेकर वबाल खड़ा हो गया।
इसी का विरोध करते हुए दोनों वार्डों से खड़े हुए प्रतिद्वंदी प्रत्याशी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अंबाला अशोक सांगवान के पास पहुंच गए। डीसी अंबाला ने मामले की गंभीरता और आरोपों की संजीदगी को देखते हुए देरशाम ही वार्ड नंबर तीन और चार की दोबारा मतगणना करवाने के आदेश दिए। इतना ही नहीं डीसी ने खुद अपनी  व एडीसी समेत अन्य प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में दोनों वार्डों की मतगणना करवाने का फैसला लिया। देररात तक दोनों वार्डों की मतगणना करवाई गई।
देररात को घोषित हुए जिला परिषद के दोनों वार्डों के परिणामों में रिजल्ट अंतत: पहले वाला ही रहा। उसके बाद डीसी अंबाला ने मौके पर ही विजेता जिला परिषद सदस्यों को विजेता प्रमाण पत्र सौंपकर मतगणना प्रक्रिया को संपन्न करवाया।
यूं छिड़ा विवाद, इसलिए हुआ हंगामा
 दरअसल, जिस इलाके में दोनों वार्ड है, वे राज्य खनन मंत्री नायब सैनी का हल्का है। दोनों वार्डों में मंत्री के खास समर्थक मैदान में थे। वार्ड नंबर तीन में प्रत्याशी रजनीश और वार्र्ड नंबर चार से प्रत्याशी जिया लाल को विजयी घोषित कर दिया गया। लेकिन जैसे ही उन्हे विजयी घोषित करने की औपचारिक घोषणा की गई, तभी दोनों वार्डों के कुछ अन्य प्रतिद्वंदियों और उनके समर्थकों ने शोरशराबा करते हुए ऐतराज जता दिया। उन्होंने मौके पर मतगणना प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों पर मतगणना में गड़बड़ी करने के आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना करवाने को कहा। लेकिन स्टाफ ने ये कहते हुए इंकार कर दिया कि दोबारा मतगणना करवाने का अधिकार केवल जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अंबाला का है।
उसके बाद प्रतिद्वंदी सीधे डीसी कार्यालय पहुंच गए और उन्होंने फिर से डीसी के समक्ष भी मतगणना में गड़बड़ी के आरोपों को दोहराया। डीसी अशोक सांगवान ने ऐतराज जताने वाले प्रतिद्वंदियों और उनके समर्थकों के आरोपों पर तुंरत एक्शन लेते हुए दोनों वार्डों की अपनी मौजूदगी में मतगणना करवाने के आदेश दिए। जिसके बाद बुधवार देरशाम दोबारा से दोनों वार्डों की मतगणना शुरू करवाई गई। लेकिन देररात को दोनों वार्डों का घोषित किया रिजल्ट भी पहले जैसा ही रहा।

-अंबाला में जिला परिषद सदस्यों का परिणाम-
नोट- वार्ड नंबर तीन की काउंटिंग चल रही है, उसका बाद में अपडेट होगा, वार्ड नंबर चार की काउंटिंग अभी खत्म हुई है।  धन्यवाद। फिलहाल हमने पहले घोषित वार्ड नंबर तीन का रिजल्ट नीचे लिख दिया है, उम्मीद है वार्ड नंबर तीन की दोबारा मतगणना का रिजल्ट पहले जैसा ही रहेगा, क्योंकि वार्ड नंबर चार की दोबारा मतगणना का रिजल्ट भी पहले जैसा ही रहा है। यदि इसमें कोई अपडेट होता है, तो अभी अपडेट करवाया जाएगा।
विज्ञापन

---

-अंबाला में जिला परिषद सदस्यों का परिणाम-


वार्ड नंबर     एक

नाम     प्राप्त मत

दर्शना देवी             14337     (विजेता)
रक्षा देवी        9223
दीक्षा    722

वार्ड नंबर    2

नीना गुप्ता    6169 (विजेता)
चरणजीत कौर    5603
मंजीत कौर    4699
मीना रानी    3546
निशा रानी    2910
लवली    2401
कुलदीप कौर    1987


वार्ड नंबर    3

रजनीश शर्मा    4706 (विजेता)   
गुरमेल सिंह    4078
रवि चौहान    2089
प्रवीण    1051
मनविंद्र सिंह    450
महेंद्र सिंह    4310
राजेंद्र कुमार    2855
बलदेव कृष्ण    2588
सुनील कुमार    1722
संदीप कुमार    2470

वार्ड नंबर    4

जीया लाल    3432 (विजेता)
कुलविंद्र कौर    2947
गरीब नाथ    2088
मीनाक्षी    2699
मेहरचंद    1874
राजेंद्र कुमार    240
राजबीर सिंह    2953
वीरेंद्र    सिंह    3267
सुखविंद्र नारा    1981


वार्ड नंबर    5

सुरेंद्र सिंह    5890 (विजेता)
सोनिया रानी    4043
चमनलाल    1637
धर्मवीर    2236
कंवलजीत    1838
नरेश     कुमार    946
बलजीत सिंह    3374
रवि पाल    3793
संदीप    923

वार्ड    6

गुरविंद्र सिंह    6842 (विजेता)
अशोक कुमार    2791
चरणजीत सिंह    3830
मनिंद्र सिंह    2655
सतीश कुमार    1223
सुखविंद्र कौर    5427
होशियार सिंह    552


-वार्ड नंबर    7

गीता देवी    3108 (विजेता)
ममता रानी    3038
गीता    2932

-वार्ड नंबर    8

दीदार सिंह    3322 (विजेता)
जरनैल सिंह     3003

वार्ड नंबर    9

मनदीप कुमार    5078 (विजेता)
गुरदर्शन सिंह    3298
परमजीत सिंह    2851
बलजिंद्र सिंह    3016
रणदीप सिंह    1700
विकास    920
श्रीचंद    2786
सुच्चा सिंह     2463
हरकेश सिंह    1125
हरबंस सिंह    1044


वार्ड नंबर    10

दलबीर सिंह    5379 (विजेता)
राजेश कुमार    2485
गुरमीत सिंह    1342
जगतार सिंह    3784
दलबीर    4231
प्रवीण कुमार    1435
मनमोहन सिंह    3874
राज मोहन सिंह    3555
साहिब सिंह    144
सुरेंद्र सिंह    1189


वार्ड नंबर    11

करनैल सिंह नगला    6775 (विजेता)
मलकीत सिंह    5839


-वार्ड नंबर    12

मक्खन सिंह    7752 (विजेता)
इंद्रजीत सिंह    6855
गुरजीत    5593
प्रवीण कुमार    687
राजेंद्र पाल    1141
शिव कुमार    1182
संदीप कुमार    4917

वार्ड नंबर    13

सरोज रानी    6114 (विजेता)
अंजना    4500
कुसुम    4057
मुकेश रानी    2925


वार्ड नंबर    14


सीमा देवी धीन    9783 (विजेता)
मंजीत कौर    5705
राज देवी    2902
सोनिया    4235
सोमी    2549

वार्ड नंबर    15


गगनदीप सिंह    3648 (विजेता)
मनदीप बोपाराय    3546
कुलदीप धनौरी    2780
डाक्टर सुरेंद्र    1644
कर्ण राणा    3105
चंद्रशेखर    2612
अमीचंद    1274
नरेंद्र कुमार    2608
पवन    504
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें