फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाजपा मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला 4 से 6 तक

विज्ञापन
अंबाला छावनी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत अंबाला छावनी में तीन दिवसीय मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला होगी। इसका आयोजन 4 से 6 अप्रैल तक अग्रवाल धर्मशाला में किया जाएगा। हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने तैयारियों को लेकर मंडल प्रभारियों और प्रधानों के साथ बैठक कर रणनीति साझा की। विज ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक कौशल और वैचारिक शक्ति को मजबूत करना है। शिविर में सदर, महेशनगर, ग्रामीण और शास्त्री मंडल के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान पदाधिकारी 24 घंटे आयोजन स्थल पर ही रहेंगे और उनकी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। व्यवस्था संचालन की जिम्मेदारी पार्षद प्रमोद कुमार लक्की को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें