अंबाला सिटी के सोहनलाल डीएवी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। सोहन लाल डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में वंदे मातरम के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा सरकार के कला एवं सांस्कृतिक विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक गायन रहा। प्राचार्या डॉ. पूजा के निर्देशन व प्रो. मंजू सैनी के संचालन में छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने देशभक्ति के गीतों से पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। डॉ. पूजा ने विद्यार्थियों को इस गीत के ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक गौरव से अवगत कराया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संवाद
अंबाला सिटी के सोहनलाल डीएवी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्राएं। प्रवक्ता