अंबाला शहर में कांग्रेस भवन में लोगें को संबोधित करते निर्मल सिंह।
अंबाला सिटी। आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने के बाद रविवार को शहर के कांग्रेस भवन में निर्मल सिंह का स्वागत किया। इसका आयोजन कांग्रेस की नेता अमिशा चावलाकी ओर से किया गया। निर्मल सिंह ने कहा कि भाजपा-जेजेपी सरकार के दौरान पांच गुना कर्जा, चार गुना महंगाई, तीन गुना बेरोजगारी और दोगुना अपराध बढ़े हैं।
भाजपा-जेजेपी ने हमेशा जन सरोकार को नजरअंदाज करके सिर्फ सत्ता सुख भोगने की राजनीति की है। यहीं वजह है कि जो हरियाणा कांग्रेस कार्यकाल के दौरान प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, कानून व्यवस्था और रोजगार देने के मामले में देश का नंबर वन राज्य था। वो आज बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार और नशे के मामले में नंबर वन है।
उन्होंने कहा कि वे शहर की जनता के ऋणी रहूंगा। नग्गल विधानसभा का परिसीमन होने के बाद जब नग्गल के चार हिस्से कर शहर, छावनी, मुलाना और नारायणगढ़ में जोड़ा तो परिवार बिछुड़ा पर जुदा नहीं हुआ। वर्षों बाद 2019 में जब आजाद प्रत्याशी के तौर पर शहर से चुनाव लड़ा तो मात्र 10 दिन में शहर की जनता ने 56 हजार से अधिक मत मेरी झोली में डाले, जिसका आभार कभी नहीं चुका सकता। इस अवसर पर पूर्व विधायक जसबीर मलौर, ईशु गोयल पार्षद, सतीश सैनी पूर्व पार्षद, देवराज पूर्व पार्षद, विजय धीमान, लक्ष्मी देवी और विशु शर्मा मौजूद रहे।