फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रूठों को मनाने में जुटी भाजपा

Thu, 20 Feb 2025 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर निकाय चुनावों में दलों ने अपनी चुनावी रणनीतियों को अपनाना शुरू कर दिया है। इस चुनाव में भाजपा ने रूठों को मनाने का कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को नामांकन वापस लेने के बाद नगर परिषद अंबाला छावनी चुनाव के लिए पांच प्रत्याशियों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और इसके बाद अपने नामांकन पत्र वापस लिए। इसी प्रकार बराड़ा में स्थिति दिखाई दी।
विज्ञापन

यहां पर भाजपा से बागी होकर रजत मलिक ने भी आजाद प्रत्याशी के तौर पर नगर पालिका बराड़ा के अध्यक्ष पद पर दावेदारी करी दी थी। यहां भी चर्चा है कि पार्टी पदाधिकारियों ने रजत मलिक को काफी मनाने की कोशिश की, मगर बात नहीं बन सकी। ऐसे में अब बराड़ा में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। एक तरफ भाजपा से हरजिंदर सिंह, दूसरी तरफ आजाद प्रत्याशी कुलदीप शर्मा तो तीसरे आजाद प्रत्याशी रजत मलिक हैं।

इन वार्डों से इन आजाद प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिए



वार्ड नंबर एक से आजाद प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भरने वाले विजय कुमार ने अपने पिता सुरेंद्र छिंदा के साथ चित्रा सरवारा को छोड़कर भाजपा का दामन थामा। इसी प्रकार वार्ड नंबर तीन से आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरने वाले दीपक, वार्ड नंबर 10 से आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरने वाले प्रवेश सोबती ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया। इसी प्रकार वार्ड नंबर 15 से आजाद प्रत्याशी सतीश मोदगिल तथा अनमोल सिंह ने भी अपना नामांकन वापस लिया।
विज्ञापन




वार्ड 10 में प्रवेश सोबती नामांकन से पहले थे भाजपा के प्रत्याशी

वार्ड 10 मतिदास नगर से भाजपा की पहली और दूसरी लिस्ट में प्रवेश सोबती को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। मगर नामांकन कक्ष में जाने से पहले ही उनका टिकट काटकर भाजपा ने रमन छतवाल का नामांकन करा दिया था। इसके बाद प्रवेश सोबती ने आजाद नामांकन कर दिया था। अब उन्हें पार्टी की तरफ से मना लिया गया है।

भाजपा के प्रचार समिति की बागडोर संभालेंगे तीन चेहरे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव प्रबंधन समन्वय और प्रचार समिति का गठन किया है। इसमें अंबाला सिटी में मेयर के उप चुनाव के लिए केबिनेट मंत्री

अनिल विज, पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल और कालका से विधायक शक्तिरानी शर्मा को कमान दी गई है। यह पदाधिकारी अंबाला कैंट में नगर परिषद के चुनावों में यह जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके अलावा जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और चुनाव अधिकारी इस समिति के सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें