फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाजपा ने की अपने मंडल अध्यक्षों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भारतीय जनता पार्टी जिला अंबाला के जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने भाजपा जिला अंबाला के मंडलों के नए अध्यक्षों की घोषणा की। यह घोषणा भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में की।
विज्ञापन

भाजपा जिला अंबाला की अंबाला शहर विधानसभा से अमन सूद को अंबाला शहर, राम चंद्र सैनी को बलदेव नगर, हरीश शर्मा को दुर्गा नगर, गुरजंट सिंह को बलाना, सोमनाथ कश्यप को जनसुई, नारायणगढ़ विधानसभा से गुरनाम सिंह को शहजादपुर, रणदीप सिंह बांका को नारायणगढ़, मुलाना विधानसभा से मंगू राम को मार्कण्डेय, संजीव मिश्र को साहा, कृष्ण राणा डिंपल को बराड़ा, जरनैल तलहेड़ी को मुलाना, जसपाल कलेरां को मोहड़ा, अंबाला कैंट विधानसभा से राजीव गुप्ता डिंपल को सदर से, विजेंद्र चौहान को महेश नगर, किरणपाल चौहान को अंबाला कैंट ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। मोहित शर्मा मनका को जिला अंबाला भाजपा का उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया।
जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को उनके नए पद की बधाई दी। राणा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मजबूती से चुनावी रण में जाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव की अग्नि परीक्षा में भाजपा ने इंडी गठबंधन को बड़ा राजनीतिक झटका दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए के सांसदों की संख्या राज्यसभा में 117 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के 97 सांसदों के साथ राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें