फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिंद्रा को मिली सुरक्षा, रंगदारी मांगने वाले की तलाश

विज्ञापन
सदर बाजार में दोस्त की दुकान पर बैठे सरदार बीएस बिंद्रा के संग खड़ा सुरक्षा गार्ड
विज्ञापन
फोटो नंबर - 46, 47
विज्ञापन



अंबाला। भाजपा के सदर मंडल के महामंत्री बीएस बिंद्रा से लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने सुरक्षा दी है। बीएस बिंद्रा के साथ एक सुरक्षा गार्ड लगा दिया गया है जो पूरा दिन साथ रहेगा।
उधर, एसपी जश्नदीप रंधावा सहित डीएसपी और जांच एजेंसियों ने भी मौके का मुआयना किया और तथ्य जुटाने का भी प्रयास किया। इसके अलावा बीएस बिंद्रा व उनके परिजनों से भी बातचीत की ताकि पता चल सके कि कुछ समय पहले किसी से झगड़ा तो नहीं हुआ था या फिर किसी से कोई दुश्मनी है। जबकि पुलिस ने रंगदारी की चिट्ठी देने वाले डाकिए से भी पूछताछ की। सोमवार को डाक विभाग खुलने के बाद आखिर डाक कहां से आई, उसका पता लगाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे कि आरोपी तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

बता दें कि सात सितंबर को पीड़ित बीएस बिंद्रा ने खुद पुलिस को शिकायत देकर आपबीती सुनाई। बताया कि पोस्ट ऑफिस का डाकिया उसकी गिफ्ट गैलरी में देकर गया था। डाकिए से मिली चिट्ठी में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक करोड़ की रंगदारी की मांग की गई थी। लिखा था कि यह पैसे दशहरे वाले दिन छावनी के सिसिल कॉन्वेंट स्कूल के बाहर खड़ी 7788 नंबर की गाड़ी में रख दे। ऐसा नहीं किया तो पूरे परिवार को गोलियों से भून दिया जाएगा। इलाका पुलिस ने बीएस बिंद्रा की शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जिस समय डाकिए की ओर से सदर बाजार स्थित बीएस बिंद्रा की दुकान पर चिट्ठी दी गई थी, उस समय बेटा बैठा हुआ था। डाकिए ने उसके अलावा अन्य दुकानों में भी चिट्ठियां दी थी। पंजाबी गुरुद्वारा साहिब की बैठक से शाम को लौटे तो बेटे ने चिट्ठी दी। चिट्ठी पड़ते ही उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

सदर बाजार में दोस्त की दुकान पर बैठे सरदार बीएस बिंद्रा के संग खड़ा सुरक्षा गार्ड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें