फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवक से बाइक छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बाइक सवार तीन बदमाश एक युवक को रोककर उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी गुरदेव सिंह ने बताया कि वह शीशे का काम करता है और अंबाला सिटी के लक्कड़ मंडी में दुकान है। बुधवार को अपने किसी काम से दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित बर्गर किंग एनडीआई प्लाजा मोहड़ा में आया था। वापस लौटते समय अनाज मंडी मोहड़ा के सामने बाइक पर 3 युवक आए और पैसे मांगने लगे। जब मना किया तो बदमाशों ने उससे बाइक की चाबी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें