फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मारपीट कर 20 हजार की नकदी, मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला शहर। सेक्टर-10 स्थित स्टेडियम के पास बाइक सवार तीन बदमाश एक युवक से मारपीट कर 20 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित नीतिश कुमार ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। वह पंजोखरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में काम कर रहा है। पिता माशरु शर्मा और भाई राजेश वाटिका सिटी में रहते हैं। रविवार देर शाम वह काम से लौट रहा था।
विज्ञापन

वह ऑटो में बैठकर इको चौक पर उतरने के बाद पैदल वाटिका की तरफ जा रहा था। इस दौरान एक युवक ने बाइक स्टार्ट रखी और अन्य दो युवकों ने पहले मारपीट की और फिर उसकी जेब से जबरदस्ती मोबाइल और 20 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। डायल 112 पर लगातार करीब आधा घंटा संपर्क किया लेकिन कॉल नहीं लगी। एक महिला द्वारा बुलाए जाने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें सेक्टर-9 थाना लेकर पहुंची। इस दौरान पीड़ित के भाई राजेश कुमार ने पुलिस मुलाजिम पर शिकायत करने के दौरान थप्पड़ मारने के आरोप लगाए। पैसों की जानकारी लेते समय पुलिस मुलाजिम नोटों के नंबर पूछने लगा। इसी बात से इंकार करने पर थप्पड़ मारा। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें