फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला का बैग झपट ले गए बाइक सवार

Sun, 14 Dec 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट के न्यू जनकपुरी में दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अंबाला। सास व बच्चों के साथ बाजार जा रही महिला का न्यू जनकपुरी में बाइक सवार दो युवक बैग झपटकर भाग गए। पीड़िता ने शोर मचाया लेकिन वह देखते ही देखते गलियों में घुसकर आंखों से ओझल हो गए। इलाके के कुछ सीसीटीवी देखने पर फुटेज स्पष्ट नहीं थी। महेश नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


महेश नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में न्यू जनकपुरी निवासी सरिता देवी ने बताया कि 13 दिसंबर को वह अपने घर से सास व बच्चों के साथ बाजार जा रही थीं। अभी रास्ते में ही थे कि अचानक बाइक सवार दो युवक आए और बैग लेकर भाग गए। नंबर प्लेट न होने के कारण वह बाइक का नंबर नहीं नोट कर पाईं। बैग में कागजात सहित आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि दस्तावेज व मोबाइल था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें