फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्पताल जा रही नर्सिंग ऑफिसर से बाइक सवारों ने झपटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ड्यूटी पर अस्पताल जा रही नर्सिंग ऑफिसर से बाइक सवार युवकों ने दिनदहाडे़ पर्स छीन लिया और फरार हो गए। नर्स के अनुसार पर्स में करीब 18500 हजार रुपये थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में गांव सौंटा निवासी रजनी ने बताया कि वह शहर के नागरिक अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर हैं। रविवार को वह अपने घर से बस में सवार होकर ड्यूटी पर अस्पताल जा रही थी। वह अग्रसेन चौक से उतर कर पैदल-पैदल अस्पताल जा रही थी। जैसे ही वह पंचायत भवन के सामने पहुंची तो उसके फोन पर अस्पताल से फोन आया। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आये और पीछे बैठे युवक ने उसके कंधे से पर्स व फोन छीन लिया। दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। इस शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों बाइक सवार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें