अंबाला। अमेरिका भेजने के नाम पर किसान तेजा गांव निवासी रणजीत से 19.50 लाख रुपये ठग लिए। नग्गल थाना पुलिस ने रणजीत की तहरीर पर बकनौर गांव निवासी कप्तान सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी ने किसान को बेटे को अमेरिका भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की चपत लगाई गई है। पीड़ित रणजीत सिंह ने बताया कि फरवरी 2021 में उसकी मुलाकात अंबाला शहर की अनाज मंडी में आरोपी कप्तान सिंह से हुई थी। उसने खुद को विदेश भेजने का बड़ा जानकार बताया और रणजीत के बेटे जसमीत सिंह को विदेश भेजने की बात कहीं थी। संवाद