फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला से बाइक सवार ने झपटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शहर स्थित पुलिस लाइन मंदिर के पास बाइक सवार युवक ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया और फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ स्नेचिंग का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

छावनी के रंजीत नगर निवासी संजू ने बताया कि वह अपनी बेटी मुस्कान के साथ ऑटो में सवार होकर शहर के पुलिस डीएवी स्कूल पास उतर गई। इसके बाद वह दोनों मां बेटी लीलावती अस्पताल के पास से पैदल पैदल जा रहे थे। जैसे ही वह दोनों पुलिस लाइन मंदिर के पास पहुचें। तभी महिला के पीछे से बाइक पर सवार एक युवक आया और महिला के हाथ से पर्स छीन लिया। यह देख महिला सन्न रह गई और शोर मचाया, लेकिन जब तक बाइक सवार आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। महिला के अनुसार उसके पर्स में चार हजार की नकदी और एक मोबाइल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें