अंबाला सिटी। सेक्टरों में पार्कों की हालत ठीक नहीं हैं। नगर निगम प्रशासन की ओर से पार्कों की व्यवस्थाओं के मामले में बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अलग हैं। सेक्टर-8 में पांच पार्क ऐसे हैं, जिनमें शहीदों की प्रतिमाएं हैं, जिन पर मिट्टी जम रही है। पार्कों के लिए निगम प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
बता दें कि सिटी के सेक्टर-8 में छोटे-बड़े करीब 12 पार्क हैं। मगर पार्कों के रखरखाव के लिए के बेहतर प्रयास करने की बहुत सख्त जरूरत है। पार्कों के वर्तमान हालाताें की बात की जाए तो पार्क में लगाई फुलवाड़ी सूख चुकी है। कुछ पार्कों में जंगली घास उगी है। झूले भी खराब स्थिति में पड़े हैं। लोगों के बैठने के लिए लगाए बेंच भी टूटे हैं।
पार्कों की दीवार में लगाई ग्रिल चोरी हो चुकी हैं। सफाई व्यवस्था भी बेहाल हो चुकी है। पार्कों में लगाए कूड़ेदानों में गंदगी भरी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से पार्कों का रखरखाव सही ढंग से नहीं हो रहा है। इस वजह से पार्कों की स्थिति दयनीय है।
फोटो नंबर 49
बेहतर रखरखाव की जरूरत
सेक्टरवासी सतीश बुद्धिराजा का कहना है कि सेक्टर के कुछ पार्कों में देश के शहीदों और धार्मिक आस्थाओं से जुड़ी प्रतिमाएं स्थापित हैं। वर्तमान में इन प्रतिमाओं पर धूल मिट्टी जमी है। इस कारण देश के शहीदों का अपमान हो रहा है, जिससे देशभक्ति व धार्मिक आस्था को भारी ठेस पहुंच रही है। इन प्रतिमाओं के रखरखाव के लिए बेहतर प्रयास करने की जरूरत है।
फोटो नंबर 50
बैठने के बेंच भी टूटे
स्थानीय निवासी पवन धीमान का कहना है कि सेक्टर-8 के कईं पार्कों के हालात काफी दयनीय स्थिति में पहुंच गए हैं, पार्कों के बीच झूले टूटे हैं। बैठने के लिए लगाए बेंच टूटे हैं। कुछ पार्कों की चारदीवारी में लगाई गई ग्रिल चोरी हो चुकी हैं। इस ओर निगम प्रशासन को ध्यान देने की सख्त जरूरत है।
फोटो नंबर 51
होने चाहिए पुख्ता इंतजाम
सेक्टर-8 के स्थानीय निवासी सुमन का कहना है कि पार्कों की रखरखाव बेहतर करने के लिए स्थानीय वेलफेयर एसोसिएशन को पुख्ता इंतजाम करने चाहिए, ताकि सेक्टरवासियों को पार्कों का लाभ मिल सके व वह स्वच्छ वातावरण में सैर व्यायाम आदि कर सकें।
फोटो नंबर 52
समय रहते देना चाहिए ध्यान
सेक्टर निवासी कमलेश रानी ने बताया कि सेक्टर के ज्यादातर पार्कों के हालात बहुत खराब चल रहे हैं। पार्कों में उगी जंगली घास व जमा बरसाती पानी से स्थानीय लोग काफी परेशान है। यदि समय रहते पार्कों की व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाए तो पार्क में आने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। निगम प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।
वर्जन
सेक्टर-8 के पार्कों के बेहतर रखरखाव के लिए माली आदि की व्यवस्था की गई है। कुछ पार्कों की सफाई की जा चुकी है। जहां पर कुछ कमी है वहां पर भी तुरंत प्रभाव से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विनोद बसंल, प्रधान वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-8 अंबाला सिटी।
अंबाला सिटी के सेक्टर-8 के पार्क में जमा बरसाती पानी।
अंबाला सिटी के सेक्टर-8 के पार्क में जमा बरसाती पानी।
अंबाला सिटी के सेक्टर-8 के पार्क में जमा बरसाती पानी।
अंबाला सिटी के सेक्टर-8 के पार्क में जमा बरसाती पानी।