माता के मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। कालपी के पास सोमवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में अंकित की मौत हो गई जबकि विशाल व सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके पर कुछ देर रुकने के बाद अपनी गाड़ी लेकर भाग गए। मुलाना थाना पुलिस ने घायल सौरभ कुमार के बयान पर अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बिहटा गांव निवासी सौरभ कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने दोस्त अंकित व विशाल के साथ रविवार शाम को मुलाना स्थित माता मंदिर में माथा टेकने आए थे। रात करीब 10 बजे जब तीनों अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे तभी कालपी स्थित स्विमिंग पूल के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार आई-10 कार ने टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।