नारायणगढ़। हरियाणा रोडवेज ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हुसैनी गांव निवासी सतबीर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई मान सिंह की शिकायत पर बस चालक पंजलासा गांव निवासी चालक लक्ष्मी चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मान सिंह ने बताया कि उसके चाचा का लड़का सतबीर मंडोर गांव की फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को वो दोनों बाइक पर सैन माजरा गांव गए थे। जब वह काम निपटाकर अपने गांव के लिए वापस चले तो शहजादपुर की तरफ पीछे से आई हरियाणा रोडवेज की सरकारी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में पीछे बैठा सतबीर बस के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मान सिंह ने बताया कि यह हादसा बस के चालक की लापरवाही से हुआ था।