फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। लगभग दो सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान चंडीगढ़ अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पतरेहडी गांव निवासी अरविता ने शिकायत में बताया कि उसके पति बहादुर सिंह खेती का काम करते थे और वह भूड़ माजरी स्थित धागे की फैक्ट्री में मजदूरी का काम करती है। रोजाना की तरह उसके पति शाम के समय छुट्टी होने उपरांत उसे अपनी बाइक पर फैक्ट्री से लेने आते थे। 21 सितंबर को उसके पति बाइक पर लेने आए और वो उनके साथ घर जा रही थी। जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पंचकुला से यमुनानगर पतरेहडी बस अड्डा से पहले शहजादपुर कट के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस कारण वो दोनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां गंभीर हालत के चलते उसके पति को चंडीगढ़ भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें