फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुलाना हलके के पटवारी को एसीबी ने एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मुलाना तहसील से करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पटवारी जगदीश को एक लाख की रिश्वत लेते काबू कर लिया। पटवारी ने शिकायतकर्ता की बुआ की संपत्ति को उसके नाम करने के एवज में एक लाख 67 हजार की मांग की थी। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी अम्बाला पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है। वहीं गिरफ्तार पटवारी से आगे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


पटवारी के पास मुलाना के जफरपुर व बत्तीबघेरू दो सर्कल थे। कानूनगो निर्मल ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला जरूर आया है कि पटवारी को एंटी करप्शन की टीम कार्यालय से शाम पांच बजे के बाद ले गई है। बता दें कि पटवारी अंबाला कैंट दुखेड़ी का रहने वाला है। 2016 बैच में पटवारी जगदीश की नियुक्ति हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें