फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला-हिसार रोड पर शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार सिंघावाला के सरस्वती नगर निवासी अवतार सिंह (44) की मौत हो गई। हादसे के समय अवतार सिंह मस्तपुर गांव में पशुओं का दूध निकालने जा रहे थे। अवतार के सिर, बाजुओं व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं थी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

मस्तपुर गांव के सरपंच बलजिंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके ताया का लड़का अवतार सिंह शुक्रवार सुबह 5 बजे अपनी बाइक पर सरस्वती नगर से मस्तपुर गांव जा रहा था। रास्ते में धुरकड़ा गांव पार करने के बाद पुराने अंबाला-हिसार रोड पर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को साइड मार दी थी। सिटी के नागरिक अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने अवतार सिंह को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें