मुलाना। सिरसगढ़ कट के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव सिंबला निवासी राजेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। वह खेत से काम करके अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। इसी दौरान महादेव धर्मकांटा के पास सड़क क्रॉस करते हुए एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एमएमयू अस्पताल, मुलाना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में चालक की पहचान जगजीत निवासी लोहारा, निहाल सिंहवाला, जिला मोगा (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया है।