फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्राइवेट बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
साहा के निकट खाडूखेड़ा के पास प्राइवेट बस की टक्कर लगने के बाद पास गिरी हुई क्षतिग्रस्त बाइक:सो
विज्ञापन
साहा। साहा थाना क्षेत्र स्थित खाडूखेड़ा गांव कट पर एक तेजरफ्तार प्राइवेट बस चालक ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर लगने के बाद बस चालक बाइक को कुछ दूरी पर घसीटता ले गया।
विज्ञापन

बाइक चाल 39 वर्षीय गुलाब ने सिर पर गहरी चोट लगने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। सवारियां भी दूसरी बसों में बैठकर अपनी मंजिल तक पहुंची। साहा थाना पुलिस ने मृतक का कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साहा थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्राइवेट बस चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक खेतीबाड़ी करता था और शादी के बाद दो बच्चे हैं। सोमवार को सुबह वह काम से मिट्ठापुर गया था। लौटते समय जैसे ही वह खाडूखेड़ा के मोड़ पर पहुंचा तो अचानक बस ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें