बराड़ा। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शिव मंदिर निवासी रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 66 पत्ते नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बराड़ा से सरकपुर गांव की तरफ बाइक पर सवार होकर एक युवक नशे के कैप्शूल बेचने के लिए आएगा, इसके बाद सरकपुर लिंक रोड पर नाकाबंदी करके आरोपी को काबू कर लिया गया।