अंबाला। पति व जेठ ने मारपीट करके अधोया निवासी राज रानी को घायल कर दिया। राज रानी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। राज रानी ने बताया कि वो प्राइवेट काम करती है। उसके ससुर कृष्ण लाल शर्मा की 28 जुलाई को मृत्यु हो गई थी। 31 जुलाई को शाम लगभग सात बजे वह अपने घर पर थीं और इस दौरान उनकी बेटी यशस्वी सो रही थी, उसी समय उनका पति दीपक शर्मा घर पर आया और उसने 60 हजार रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। इस वजह से वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। कुछ देर बाद उसका जेठ नवीन शर्मा भी आया और उसने भी मारपीट शुरू कर दी, इसके बाद घायल अवस्था में बेटी उन्हें सीएचसी बराड़ा लेकर आई तो यहां डॉक्टर ने उन्हें अंबाला छावनी भेज दिया, लेकिन वो एमएम अस्पताल मुलाना आ गए।