फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जाली हस्ताक्षर कर हड़पी बाइक

Tue, 10 Feb 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-9 निवासी एक महिला ने अपने ही भाई व मां पर मृत पिता के जाली हस्ताक्षर कर बाइक अपने नाम करवाने के आरोप लगाए है। पीड़िता का आरोप है कि पिता की मृत्यु के 6 साल बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर एसडीएम कार्यालय को गुमराह किया गया। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने व उसकी 7 साल की मासूम बच्ची को अगवा करने की धमकियां दी जा रही हैं। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने सारिका नययर की तहरीर पर भाई कमल चोपड़ा पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


सारिका नय्यर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता शादी लाल का निधन 28 जनवरी 2019 को हो गया था। उनके नाम पर एक बाइक थी। शक होने पर जब आरटीआई के जरिए एसडीएम ऑफिस से जानकारी मांगी तो पता चला कि उनके भाई कमल चोपड़ा व मां दर्शना रानी ने मिलकर जून 2024 में उक्त वाहन अपने नाम ट्रांसफर करवा लिया है। उनके पिता अपनी मृत्यु से कुछ साल पहले से ही लकवे के कारण हस्ताक्षर नहीं कर पाते थे ओर केवल अंगूठा लगाते थे। आरोप लगाया कि जाली हस्ताक्षर कर शपथ पत्र तैयार किया है। संवाद
विज्ञापन




-





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें