फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-जगाधरी रोड पर लोहगढ़ की माजरी के पास चाचा-भतीजा ढाबा के सामने एक तेज रफ्तार कार ने बाइक चालक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जहांगीरपुर गांव निवासी राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन उसकी कार की नंबर प्लेट का एक हिस्सा टूटकर मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एमएमयू मुलाना के क्लर्क जहांगीरपुर गांव निवासी राम गोपाल ने बताया कि उसका भाई राज कुमार वीरवार शाम को कंपनी से छुट्टी करके वापस बाइक पर घर के लिए निकला था। वह निजी काम से दोसड़का आया था और भाई से कुछ ही दूरी पर था। जैसे ही भाई लोहगढ़ की माजरी के पास चाचा-भतीजा ढाबा के सामने नेशनल हाईवे पर पहुंचा तो अंबाला की तरफ से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने उसके भाई की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई सड़क पर गिर गया। मुलाना मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें