अंबाला। सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहड़ा गांव निवासी विवेक कुमार के तौर पर हुई है। मृतक की पत्नी श्वेता पाठक की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। श्वेता पाठक ने बताया कि पांच नवंबर की रात लगभग 10 बजे वह बाइक पर अपने पति विवेक के साथ अंबाला कैंट से अपने घर मोहडा गांव के लिए जा रहे थे, जैसे ही वो नन्हेडा गांव जीटी रोड पर शराब ठेके के पास पहुंचे तो वहां बिना रिफलेक्टर व सिग्नल के खड़े ट्रक से उनकी बाइक जा टकरा गई जिससे वह सड़क की कच्ची तरफ गिर गई और उनके सड़क की पक्की तरफ गिर गए। इससे उनके सिर पर गहरी चोट लग गई। हादसे के बाद ट्रक से चालक निकलकर भाग गया। पुलिस व राहगीरों की मदद से पति को आदेश अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।