फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से छीना आईफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। नागरिक अस्पताल के पास शनिवार सुबह बदमाशों ने झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया। दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने एक बाइक सवार युवक को निशाना बनाते हुए उसका आईफोन छीन लिया और मौके से भाग गए। झाड़ूमाजरा गांव निवासी अंकित ने पुलिस को बताया कि वह अपने ममेरे भाई वंश के साथ बाइक पर मुस्तफाबाद जा रहे थे। जैसे ही वे अस्पताल के पास पहुंचे, पीछे से आए बदमाशों ने अंकित के हाथ से आईफोन छीन लिया। पीड़ित के पीछा करने के बावजूद आरोपी तेज रफ्तार में आंखों से ओझल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें