फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर में बड़े वाहन आम, हर जगह जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में बड़े वाहनों की एंट्री ने यातायात व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। आलम यह है कि यह बड़े वाहन शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए गंतव्य तक बिना किसी रोकटोक के पहुंच रहे हैं। इनके शहर में गुजरने से शहर में जाम जैसे हालात हो जाते हैं।
विज्ञापन

लोगों को कॉलोनियों से निकलकर दफ्तर या दुकानों तक पहुंचने पर काफी समय लग रहा है। इसके साथ ही यह बड़े वाहन कई बार हादसे का सबब भी बन रहा है। इन बड़े वाहनों को रोडवेज की बसें, डंपर, ट्रक और ट्राॅले भी शामिल हैं। इन बड़े वाहनों के कारण अक्सर शहर में जाम लग जाता है। इससे इनके लिए लोग जद्दोजहद करते दिखाई देते हैं। इसके अलावा हादसों का खतरा भी बना रहता है। शुक्रवार को भी अंबाला सिटी में कुछ ऐसे ही हालात दिखाई दिए।

पहला मामला
शहर का पाॅलिटेक्निक चाैक
शहर के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक (पाॅलिटेक्निक चाैक) पर अंबाला कैंट, बलदेव नगर और शहर के अन्य क्षेत्रों से ट्रैफिक आता है। यहां पर सबसे अधिक बड़े वाहनों की आवाजाही देखने को मिलती है। यहां पर शुक्रवार को दोपहर के समय ट्रक चौराहे पर खड़े दिखाई दिए। इस कारण जाम जैसे हालात बने थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर अक्सर ऐसे ही हालात देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन


दूसरा मामला

शहर का अग्रसेन चौक

अग्रसेन चौक शहर को एक पहचान देता है। यहां पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा लगी है। मगर यहां अब जाम के हालात भी इसकी पहचान बनते जा रहे हैं। नजदीक में बस स्टैंड है, जो बसें जींद और हिसार की तरफ जाती हैं वह इसी चौक से सवारियां भरती दिखाई देती हैं। इसके साथ ही वर्कशॉप पर जाने वाली बसें भी यहीं से गुजरती हैं। बसों के इस चौराहे पर रुकने से जाम लगा ही रहता है। कई बार ट्रेफिक पुलिस ने रोडवेज के साथ मिलकर बसों के स्टॉफ को चौक से सवारियां न भरने के निर्देश दिए हैं। जब चालक नहीं माने तो चालान भी किए, मगर इसके बाद फिर व्यवस्था पटरी से उतर गई।

तीसरा मामला
शहर का मानव चाैक
ताऊ देवी लाल चौक भी बड़े वाहनों की कतारें देखने को मिलती हैं। यहां पर अनाज मंडी के ट्रक भी आते हैं। इसके अलावा सेक्टरों में भी बड़े वाहनों की एंट्री होती है। इसके साथ ही कोर्ट रोड की तरफ भी ट्रक चलते दिखाई दिए। इसमें ट्रक ही नहीं बल्कि हिसार राजमार्ग की तरफ जाने वाले डंपर भी यहीं से होकर गुजरते हैं। यह हादसों को न्योता दे रहे हैं।



शहरवासियों की ये है मांग



शहर में बड़े वाहनों की दिन के समय एंट्री नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जल्द ही प्रयास शुरू करेंगे। बड़े वाहनों के आने से यातायात का बोझ दोगुना हो जाता है। शहरवासियों को भी दिक्कत होती है।
-संदीप सचदेवा, अधिवक्ता



शहर में बड़े वाहनों से हादसों का खतरा रहता है। हाल फिलहाल में कई हादसे हो चुके हैं। अगर कोई बड़ा हादसा हुआ तो इसका कौन जिम्मेदार होगा। इस अव्यवस्था के लिए पुलिस व प्रशासन को कदम उठाना चाहिए।
-सुरजीत सिंह




वर्जन

इस समस्या का समाधान होना जरूरी है। शहर में जाम जैसे हालात न बनें इसके लिए समय समय पर चेकिंग अभियान चलाते हैं। चालान भी करते हैं। स्थायी समाधान की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

-जोगिंदर सिंह, एसएचओ, ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें