फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े उद्योग घराने को लाभ पहुंचाने का काम कर रही भाजपा : वरुण

Mon, 14 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता वरुण चौधरी ने कहा कि भाजपा पार्टी के कारण सब वर्ग दुखी है। सब ओर प्रदेश की जनता भाजपा से निजात पाना चाहती है वे रविवार को बराड़ा स्थित अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हलका मुलाना में अभी तक भाजपा सरकार के आने के बाद कोई भी विकास कार्य सिरे नहीं चढ़ सका। उन्होंने कहा कि बराड़ा में नगरपालिका तो बनी लेकिन वहां पर भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया। नगरपालिका बनने के बाद लोगों को ओर भी कई प्रकार की परेशानियां आने लगी गई। वहीं दूसरी ओर बराड़ा में बिना किसी दुकानदार को नोटिस दिए जेसीबी से उनके दुकानों के थड़े आदि तुड़वाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में खासा रोष है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वक्त अव्यवस्था फैली हुई है हर कोई स्वयं को असुरक्षित सा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता देश हित को छोड़ कर बड़े उद्योग घरानों को फायदा पहुंचाने का काम कर रहे है। भाजपा लोगों को परेशानी में डालने वाले काम कर रहे है। इस मौके पर कर्ण राणा प्रधान, हरीश मोदगिल, रमेश, हरिचंद चौहान, बलजिंद्र कुमार, जंगबीर थबंड़, सतीश गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें