फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शोभायात्रा में लगे भोलेनाथ के जयकारे

विज्ञापन
शहजादपुर में निकली शोभा यात्रा के दौरान रथ पर सवार कलाकार।संवाद
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में राधा कृष्ण मंदिर से हुआ शोभायात्रा का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शनिवार दोपहर 3 बजे राधा कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं के भारी उत्साह के बीच यात्रा बस अड्डे और मुख्य बाजार होते हुए गौरी शंकर मंदिर पहुंची। यहां स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

भगवान शिव और माता पार्वती की जयमाला रस्म पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। जयमाला के उपरांत शोभायात्रा नगर खेड़ा होते हुए वापस राधा कृष्ण मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। धार्मिक आयोजन में अमित बंसल, रोहित गुप्ता, कृष्ण धीमान, गुलशन कालड़ा और मनीष गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। शोभायात्रा के दौरान पूरा कस्बा शिव भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

शहजादपुर में निकली शोभा यात्रा के दौरान रथ पर सवार कलाकार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें