अंबाला। भारत विकास परिषद (भाविप) विवेक शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह मधुर भजनों के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी राजेंद्र पाल गर्ग उपस्थित रहे। जबकि अध्यक्षता कपिल गुप्ता ने की। समारोह का शुभारंभ गायक विवेक सबलोक एवं श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या से हुआ।
प्रांतीय महासचिव अतुल गोयल ने वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई टीम में अशोक कक्कड़ को अध्यक्ष, मधु जुल्का को सचिव, राजेंद्र गोयल को वित्त सचिव, सुनीता वर्मा को महिला संयोजिका, रविंद्र शर्मा को संपर्क, अनिल तनेजा को संस्कार और अनिल पराशर को सेवा संयोजक नियुक्त किया गया। जिला समन्वयक सुरेश शर्मा ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि राजेंद्र गर्ग ने शाखा के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे कर्मठ सदस्यों की टीम बताया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. मदन सिंह एवं मधु जुल्का ने किया। राष्ट्रगान और सामूहिक भोज के साथ समारोह का समापन हुआ।