अंबाला छावनी के सुभाष पार्क रोड पर लस्सी के पैकेट वितरित करते भाविप सदस्य। प्रवक्ता
- फोटो : Archive
अंबाला। भीषण गर्मी से बेहाल आमजन को राहत देने के लिए भारत विकास परिषद, सदर शाखा ने सुभाष पार्क रोड पर आयोजित सेवा प्रकल्प में राहगीरों, श्रमिकों और जरूरतमंदों को लस्सी के 1000 पैकेट निशुल्क वितरित किए गए। यह आयोजन शाखा की सबसे छोटी सदस्य प्रांजल भारद्वाज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। धूप में लस्सी पीकर लोगों को काफी राहत मिली। इस दौरान शाखा अध्यक्ष सुरभि भारद्वाज, सचिव रवि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता, हितेश भारद्वाज, डोली चोपड़ा, मुदित जैन, वीरेंद्र दूरेजा आदि ने योगदान दिया।