अंबाला छावनी के लालकुर्ती स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से 18 वें भंडारे को रवाना करते समय मौजूद
- फोटो : मनीष शर्मा
अंबाला। श्री अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मंडल के 18वें भंडारे का छावनी में स्वागत किया गया। इस दौरान भोले की फौज करेगी मौज के नारों से वातावरण शिवमय हो उठा। स्थानीय सनातन धर्म मंदिर, लाल कुर्ती में आयोजित कार्यक्रम में अंबाला शाखा ने भंडारे को श्री अमरनाथ जी के लिए रवाना करने से पहले सेवा और सहयोग में कोई कसर नहीं छोड़ी। स्वागत समारोह में अंबाला शाखा के प्रधान रवि, आरएस कोहली, अशोक, किशन, बिट्टू भल्ला, राजीव, राजेंद्र, गगन, संजय, विशाल चलाना, विवेक सहित अनेक सेवादार मौजूद रहे। सभी ने भंडारे के प्रधान अजय जसलेरिया और उनके साथियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। अंबाला शाखा द्वारा लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की खाद्य सामग्री और 1,11,000 की नकद धनराशि भेंट की गई। संवाद