फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाषण में भावेश और मानस गायन प्रतियोगिता में दिव्यांशी अव्वल

विज्ञापन
सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विजेता को सम्मानित करते पदाधिकारी। स्कूल
विज्ञापन
हिल रोड स्थित सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतर-विद्यालयी भाषण एवं मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हिल रोड स्थित सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अंतर-विद्यालयी भाषण एवं मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें श्री सनातन धर्म सभा की ओर से संचालित विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर डॉ. देश बंधु ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र भावेश ने प्रथम और एसडी कन्या स्कूल की छात्रा परी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, मानस गायन प्रतियोगिता में भारतीय पब्लिक स्कूल की छात्रा दिव्यांशी प्रथम रहीं, जबकि एसडी कन्या स्कूल की छात्रा वंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के चेयरमैन कैलाश चंद मल्होत्रा, प्रबंधक प्रमोद गर्ग और महासचिव सुधीर बिंदलस और प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह चौहान ने शिक्षकों और विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें