फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दौड़ प्रतियोगिता में भारती सदन बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी स्थित द एसडी विद्या स्कूल में कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए दीवान रघुनाथ सहाय दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। यह प्रतियोगिता विद्यालय के चारों सदनों ज्योति, भारती, सरस्वती व गीता सदन के छात्र-छात्राओं के बीच हुई। स्कूल में लड़के व लड़कियों के लिए 100, 200 मीटर दौड़ और चार गुना 100 रिले दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। भारती सदन ओवरऑल विजेता घोषित हुआ।
विज्ञापन

विद्यालय की निर्देशक प्राचार्या नीलइंद्रजीत कौर संधू ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उन्हें पदक प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। इससे विद्यार्थियों का शरीर भी स्वस्थ रहता है और उन्हें मानसिक शांति भी उपलब्ध होती है। इस मौके पर टाडलर विंग की निदेशक अनुरूप जौहर, खेल विभाग अध्यक्ष परविंद्र सचदेवा व सभी अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें