फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। मुलाना स्थित पुरानी अनाजमंडी के निकट एक कार चालक ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय बिहार के सहरसा निवासी चंदन सादा के रूप में हुई। काम से लौटते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुआ राइस मिल मुलाना के पल्लेदार लक्ष्मण सादा ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के जिला सहरसा का रहने वाला है और मुलाना दुआ राइस मील मुलाना में पल्लेदारी करती हैा। बड़ा बेटा 20 वर्षीय चंदन सादा दिव्यानंद इंडस्टि्रज सेलर मुलाना में काम करता है। टेलीफोन द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी अनाजमंडी मुलाना के सामने नेशनल हाईवे पर अज्ञात कार ने साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया था। उपचार के लिए राहगीर मुलाना एमएम अस्पताल लेकर पहुंचे तो चंदन ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें