फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भारतीय मजदूर संघ ने चारों श्रम संहिताओं का किया स्वागत

Sun, 23 Nov 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में बैठक के दौरान मौजूद सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
अंबाला। छावनी स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भारतीय मजबूर संघ के जिला अध्यक्ष अरूण जोशी ने बैठक में मौजूद सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा चारों श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन जिसमें औद्योगिक संबंध संहिता, व्यावसायिक सुरक्षा स्वास्थ्य और कार्य दशा संहिता, वेतन संहिता और सामाजिक सुरक्षा संहिता को लागू कर दिया है। इससे लाखों श्रमिकों की जिंदगी बदलने वाली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने 40 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों के बोनस सुरक्षा और न्यूनतम वेतन की गारंटी बिना अनिवार्य कर दिया है।
वेतन में बड़ा बदलाव अब हर कंपनी को न्यूनतम वेतन देना अनिवार्य होगा, महिलाओं को रात में काम करने की अनुमति और ओवर टाइम पर दोगुना वेतन मिलेगा, ग्रेच्युटी की अवधि 5 वर्ष से घटकर 1 वर्ष की गई। स्वास्थ्य सुरक्षा और कल्याण पर अब ध्यान दिया जाएगा। श्रमिकों की छुट्टी के दौरान भी पूरा वेतन मिलेगा, कॉन्ट्रेक्ट और प्लेटफार्म कर्मचारी को अब सुरक्षा के दायरे में लाया जा रहा है। यह सिर्फ कानून नहीं बल्कि स्वतंत्रता के बाद का सबसे बड़ा श्रमिक सुधार है। इस अवसर पर जिला मंत्री कंवरपाल, जिला उपाध्यक्ष मंजू,बलराम धीमान, रोहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें