अंबाला। सांस्कृतिक व सामाजिक संगठन गुदगुदी जंक्शन समूह अंबाला के साहित्यिक मंच अक्षरम् के तत्वावधान में काव्य कलश कार्यक्रम 28 जून को आयोजित किया जा रहा है। प्रकल्प प्रमुख जगमाल सिंह राणा ने बताया कि फारुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार शाम 4 से 6 बजे तक शिक्षाविद् स. आज्ञापाल सिंह की स्मृति में प्रो. सतीश चंद्र पाराशर की सरपरस्ती में साहित्यिक सम्मेलन काव्य कलश का आयोजन होगा। इसमें कई विख्यात साहित्यकार व कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी रोटेरियन डॉ. विनय मल्होत्रा मुख्यातिथि और फारुखा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल स. केपी सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ करेंगे। मंच का संचालन दिग्दर्शक ओम बनमाली और कवयित्री अंजलि सिफर संयुक्त रूप से करेंगे।