फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पार्सल डिलीवरी स्कैम से सावधान रहे, आनॅलाइन शाॅपिंग की आड़ में ठगी का नया जाल

Tue, 25 Nov 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डिजिटल युग में ऑनलाइन शाॅपिंग व कोरियर सेवाएं हर घर की सामान्य आवश्यकता बन चुकी है। लोग मोबाइल एप व वेबसाइट के माध्यम से सामान मंगवाते हैं। इसी सुविधा का फायदा उठाकर साइबर अपराधी भोले-भाले नागरिकों को ठग रहे हैं। हाल ही में देशभर में पार्सल डिलीवरी स्कैम के कई मामले सामने आए है जिनमें लोग लाखों रुपये गंवा चुके हैं। ऐसे में अंबाला पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने इस गिरोह के सदस्यों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि किसी भी अनजान काॅल, ईमेल या लिंक पर भरोसा न करें व भुगतान से पहले पूरी तरह पुष्टि करें। ऐसी कोई ठगी होती है तो तुरंत साइबर क्राइम की वेबसाइट व राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 कर काॅल करें।
विज्ञापन

खुद को कूरियर एजेंट व कस्टम अधिकारी बताकर करते हैं ठगी

एसपी अंबाला अजीत सिंह ने बताया कि इस स्कैम में ठग खुद को कूरियर एजेंट, कस्टम अधिकारी या विदेशी मित्र बताकर दावा करते है कि आपके नाम से विदेश से कोई मंहगा गिफ्ट गया है। इसके बाद काॅल, ई-मेल या व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर यह बताया जाता है कि पार्सल एयरपोर्ट के कस्टम विभाग में फंसा है और उसे छुड़ाने के लिए तुरंत टैक्स या शुल्क चुकाना होगा। ऐसे स्कैम में ठग लालच व डर दोनों का इस्तेमाल करते हैं। कभी महंगे उपहार का लालच देकर तो कभी कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर पीड़ितों पर दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन


ठगी के कुछ स्पष्ट संकेत
- अनजान नंबर या ई-मेल से गिफ्ट संदेश आना।
- निजी बैंक खाते में पैसे डालने का दबाव ।
- बिना रसीद के कंपनी व ग्राहक के नाम पर पैसे मांगना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें