अंबाला। तनेजा पब्लिक स्कूल में उद्यमिता प्रोत्साहन पर चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें विजय गौड़, डॉ. राजश्री खरे, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. जोगिंद्र रोहिला, कमल बत्रा ने बच्चों को भारत को स्वावलंबी बनाने के लिए जागरूक किया। डॉ. राजश्री खरे ने बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ कमाई करने का गुर सिखाया। विजय गौड़ ने बिना पैसा लगाए मौजूद साधनों से कैसे आत्मनिर्भर बना जाए विषय पर बच्चों से चर्चा की।
डॉ. जोगिंद्र रोहिला ने आत्मनिर्भरता को हासिल करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। सभी वक्ताओं ने बच्चों को नौकरी करने वाले नहीं, नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया। बच्चों व अध्यापकों ने कार्यक्रम को सराहा। इस मौके पर सिमरन कौर, कमलदीप शास्त्री, रोहित कुमार, संदीप कुमार, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे। प्रिंसिपल अरुण गोयल ने सभी वक्ताओं व स्वदेशी जागरण मंच के सदस्यों, पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।