फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में हो बुनियादी भाषा का विकास : सुधीर

विज्ञापन
कार्यशाला के दौरान मौलिक ​शिक्षा अ​धिकारी सुधीर कालड़ा, विज्ञप्ति।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर में जिला अंबाला के सभी विद्यालयों के मेंटर के लिए चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय संख्यात्मक ज्ञान वृद्धि कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम लैंग्वेज लर्निंग फाउंडेशन की ओर से विशेष तौर पर जिला अंबाला के सभी मेंटर के लिए रखा। हाल ही में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अंबाला ने धरातल स्तर पर राजकीय विद्यालयों में एफएलएन कक्षाओं की रिपोर्ट जानने के लिए मेगा मॉनिटरिंग का आयोजन किया था।
इसमें यह निकल करके आया कि बच्चे संख्यात्मक ज्ञान में निपुण लक्ष्यों से पीछे चल रहे है। विषय की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने अंबाला के सभी मेंटर के लिए यह संख्यात्मक ज्ञान वर्धन कार्यशाला आयोजित की है । कार्यशाला के दौरान बुनियादी गणित की एप्रोच, गणित शिक्षण का चार खंडीय ढांचा की समझ, बुनियादी गणित डिजाइन को समझना, संख्याओं से संबंधित चुनौतियों तथा उन पर काम करने की एप्रोच, वर्कबुक पर कार्य इत्यादि विषयों को बताया।
विज्ञापन

इस दौरान अंबाला-1 के खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह सैनी, मनोज कुमार एफएलएन संयोजक, जिसमें शिक्षक प्रशिक्षक के रूप में पूजा, बलबीर, आशुतोष, बलराम व सोनाली ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें